Skip to product information
1 of 1

Inspire Bookspace

Jeevan Ki Nayi Kahani Mrityu Ke Baad by Sirshree

Jeevan Ki Nayi Kahani Mrityu Ke Baad by Sirshree

Regular price Rs. 95.00
Regular price Sale price Rs. 95.00
Sale Sold out
Condition

जीवन की नयी कहानी मृत्यु के बाद
G1 का पारटू
Conversations on Life after Death
जीवन के जीवन और मृत्यु की मृत्यु का रहस्य

यह पुस्तक जीवन के जीवन यानी महाजीवन तथा मृत्यु की मृत्यु का रहस्य उघाड़ती है। इस पुस्तक में एक सी.इ.ओ. और स्प्रीच्युअल मास्टर के बीच हुआ वार्तालाप यह रहस्य खोलता है। यह रहस्य खुलते ही एक के बाद एक सारे अनसुलझे सवालों के जवाब उजागर होने शुरू हो जाते हैं। जैसे कि मृत्यु के बहुत पहले क्या होता है, ठीक पहले क्या होता है, मृत्यु के समय क्या होता है, मृत्यु के ठीक बाद और मृत्यु के बहुत बाद क्या होता है?मैं मृत्यु के भय पर कैसे विजय प्राप्त कर सकता हूँ? और किसी प्रियजन की मृत्यु के दुःख से कैसे बाहर आ सकता हूँ? मृत्यु उपरांत जीवन का क्या सबूत है? क्या मुझे इस पर विश्वास करना चाहिए?

इस पुस्तक द्वारा आप अपने जीवन का तथा जीवन में किये जानेवाले कर्मों का महत्त्व जानेंगे। इस पुस्तक का महत्त्व इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि यह न सिर्फ सिद्ध करता है कि मृत्यु उपरांत जीवन, जिसे इस पुस्तक में पारटू कहा गया है, अस्तित्व में है बल्कि यह आपको पारटू के लिए प्रशिक्षित भी करता है, जिसके लिए ही आपका पृथ्वी पर जन्म हुआ है।

इस संसार के पार दूसरे रहस्यमय
अनूठे सूक्ष्म संसार का सरश्री द्वारा रहस्योद्घाटन।
मृत्यु उपरांत जीवन पर चर्चा-परिचर्चा में
सरश्री द्वारा दिये गये बोधपूर्ण उत्तर,
जो मृत्यु के भय से मुक्त कर
परमानंद की ओर ले जाते हैं।
जो अंधविश्वासों, गलत धारणाओं
और नकारात्मक विचारों से मुक्त कर
हमारी समझ को विकसित करते हैं।
जो सूक्ष्म संसार में चेतना के
उच्चतम स्तर पर जाने के लिए
इस संसार में जीवन को प्रशिक्षित करने और
सत्य श्रवण द्वारा समझ विकसित करने पर बल देते हैं।

 

View full details